पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परीक्षा परिणाम से साधु शरण इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन में खुशी की लहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | आरएएनएम प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी होते ही गणेश दत्त नगर भगवानपुर स्थित साधु शरण इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्थान के निदेशक सोनू कुमार ने बताया कि सत्र 2016-18 में आरएएनएम द्वितीय वर्ष के कुल 30 छात्राओं व सत्र 2017-19 के 36 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें सभी छात्राओं का परिणाम 84% से ऊपर रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम छात्राओं के कठिन परिश्रम, लगन और नियमित कक्षा में आने का प्रतिफल है। संस्थान की अध्यक्ष रागिनी राय ने बताया कि आरएएनएम प्रथम वर्ष में आभा कुमारी 719 अंक लाकर प्रथम, भूमि कुमारी 718 अंक लाकर द्वितीय एवं शिल्पा कुमारी 711 अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहीं।
खबरें और भी हैं...