जहां नाले हों ऊंचे-सड़कें नीची; बहता दिखे दूषित पानी ताे समझें मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी
नाले ऊंचे हाें अाैर सड़कें नीची। सड़क से गुजरते समय घुटने भर दूषित पानी काे झेलना पड़े, ताे समझ लीजिए अाप मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में हैं। इस शहर काे स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले 3 वर्ष पूरा हाेने वाला है। लेकिन, हालत यह है कि अब तक नगर निगम प्रशासन शहर से पानी निकासी का रास्ता तक नहीं खाेज सका है। शहर के बीच से लेकर चाराें हिस्साें में लाेग इस समस्या काे झेल रहे हैं।
रविवार काे पानी टंकी चाैक से मिठनपुरा राेड में निगम के अाॅडिटाेरियम तक एक से डेढ़ फीट नाले का पानी सड़क पर उफनाता रहा। सड़क जर्जर हाेने के कारण गड्ढाें में पानी भरा है। इस राेड में हर दिन दाे-चार दाेपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हाे रहे हैं। यही हालत अामगाेला नाका के पास बनी है। फ्लाईअाेवर के मुहाने पर नाले का पानी लबालब भरा है। गाेला बांध राेड व गरीब स्थान इलाके में अभी जलजमाव से हालत नहीं सुधरी है। छुट्टी के दिन हाेली के अवसर पर खरीदारी के लिए निकले लाेगाें काे जलजमाव के कारण काफी परेशानी हुई। दूसरी अाेर बीबीगंज गुमटी से ब्रह्मपुरा राेड में जलजमाव व गाद के कारण लाेगाें काे चलने में परेशानी हाेती रही। स्थानीय लाेगाें ने बताया कि राेज दुर्घटना हाे रही है। समाधान नहीं हुअा ताे सड़क जाम कर अांदाेलन करेंगे।
इधर, गाेला बांध राेड का वर्षों से बंद नाला खुला
मुजफ्फरपुर | गाेला बांध राेड में वर्षाें से बंद पड़े नाले काे काफी हद तक खाेल दिया गया है। तीन दिनाें से नगर निगम के सफाई कर्मचारियाें की टीम पानी निकासी में जुटी है। तेजी ये पानी निकासी को कई जगह जेसीबी से नाले की चाैड़ाई बढ़ाई गई है। गरीबस्थान, पंकज मार्केट सहित अासपास के इलाकाें से पानी निकलने लगा है। लंबे समय से छह वार्डाें में जलजमाव की समस्या बनी थी। निगम प्रशासन के अनुसार, जल्द ही गाेलाबांध राेड में चिह्नित जगह पर कल्वर्ट बनेगा। नगर अायुक्त ने इसके लिए कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता काे निर्देश दिया है।
शहर से पानी निकासी के तीन अाउटलेट का फैक्ट
{कल्याणी से शुरू हाेकर खबड़ा हाेते हुए बना अाउटलेट अभी जगह-जगह जाम है
{बियाडा से हाेकर निकलने वाले मुख्य अाउटलेट की उड़ाही का निदान नहीं हुअा
{कमरा माेहल्ला से निकलनेवाला नाला कई जगह अतिक्रमित हाेकर बंद हाेनेवाला है
शहर की प्रमुख जगह, जहां सड़कें नीची अाैर नाले ऊंचे हैं
{जवाहरलाल राेड {स्टेशन राेड
{मिठनपुरा राेड {माेतीझील
नाला जाम हाेने के बारे में शिकायत मिली है। मिठनपुरा राेड में जहां भी नाला बाधित है, उसे खाेलने के साथ उड़ाही के लिए सफाई प्रभारी काे निर्देश दिया गया है। पानी निकासी बाधित नहीं हाे, इसके लिए सभी अंचल निरीक्षकाें काे अलर्ट किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई हाेगी। -मनेश मीणा, नगर अायुक्त।
क्लब राेड : पानी टंकी चौक-मिठनपुरा सड़क का हाल।
मिठनपुरा, अामगाेला, बीबीगंज समेत शहर के अधिकतर हिस्साें मेंं नाला ब्लाॅक, जलजमाव व कचरा से बुरा हाल, कीचड़-बदबू काे झेलते हुए लाेग कर रहे हाेली की खरीदारी