मुरौल में सामुदायिक केंद्र से वाईफाई मशीन की चाेरी
मुरौल | महमदपुर बदल पंचायत के सामुदायिक केंद्र से गुरुवार की रात दीवार तोड़कर अंदर रखे वाईफाई मशीन की चोरी हो गई। इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया अनन्त शयनम ने शुक्रवार को सकरा थाना में आवेदन दिया। मुखिया ने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र से आरटीपीएस काउंटर का संचालन होता था, लेकिन अब बाधित रहेगा।