पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति की हत्या के मामले में केस उठवाने के लिए महिला काे धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर|पति की हत्या मामले में केस उठवाने के लिए महिला काे धमकी देने का मामला प्रकाश में अाया है। पताही हरि निवासी किरण देवी ने एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी ने सदर थानेदार को जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया है। बताया गया कि वर्ष 2018 में उसके पति की आरोपितों ने रॉड मार कर हत्या कर दी थी। घटना को लेकर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपितों को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से आरोपित उन्हें व गवाहों को केस वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे हैं। थानेदार मिथिलेश झा ने बताया कि जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...