पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला चालकाें ने मुजफ्फरपुर से साेनपुर तक मालगाड़ी का किया संचालन, उपलब्धियों पर सम्मानित की गईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे कई कार्यक्रम हुए। इस दाैरान महिलाअाें की उपलब्धियाें पर चर्चा के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं, रेलवे की अाेर से चलाए जा रहे महिला गौरव अभियान के तहत महिला चालकाें के दल ने मुजफ्फरपुर से सोनपुर तक मालगाड़ी का संचालन किया। कलेक्ट्रेट सभागार में पाेषण अभियान के तहत 22 मार्च तक चलने वाले पाेषण पखवारे की शुरुअात की। इस दाैरान वक्ताअाें ने कहा, सभी क्षेत्राें में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। वैशाली सांसद वीणा देवी ने कहा, पोषण अभियान सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करना है। बाेचहां विधायक बेबी कुमारी ने कहा, कुपोषण को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर समर्पण के साथ कार्य करने की जरूरत है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा, पोषण पखवाड़ा एक कार्यक्रम न होकर एक जन -आंदोलन है। जन- जन का सहयोग से याेजना सफल हाेगी। डीपीओ आईसीडीएस ने कहा, होली के त्यौहार के साथ ही इस माह पोषण पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। पखवारे कर थीम हर काम देश का नाम है। अभियान के तहत 2022 तक कुपोषण की दर में 6 प्रतिशत, एनीमिया में 9 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। माैके पर डॉ. सीके दास, भावना कुमारी अादि थीं।

मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर रेलवे स्टेशनों पर महिला विशेष ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की अाेर से एक मार्च से चलाए जा रहे महिला गौरव अभियान के तहत रविवार काे महिला चालकाें के दल ने मुजफ्फरपुर से सोनपुर तक मालगाड़ी का संचालन किया। इस दाैरान वरिष्ठ लोको पायलट शोभा कुमारी, सहायक लोको पायलट विनीता कुमारी और श्रद्धा शर्मा ट्रेन के इंजन में थीं। गार्ड के रूप में बबीता कुमारी थीं। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर रेलवे स्टेशनों पर महिला विशेष ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत हुअा।

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिल गुप्ता थे। उन्हाेंने कहा, महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिया जाना चाहिए। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ काम कर रही हैं। उन्हें पुरुषों के साथ पुरुषों के समान सम्मान मिल रहा है। इस माैके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 पीके सिन्हा, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक राजीव रंजन, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार, सुनीता यादव, शालिनी भूषण, स्नेहा सिंह, रूबी कुमारी, श्वेता कुमारी, पुष्पा अादि थीं।

खबरें और भी हैं...