एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर में महिलाओं काे कैंसर के प्रति किया गया जागरूक
मुजफ्फरपुर | महिला दिवस पर एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर में कैंसर जांच अाैर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। माैके पर संदीक्षा की रीजनल प्रेसिडेंट डाॅ. निधि प्रसाद, मुख्यालय प्रेसिडेंट अनिशा भारती रहीं। राेटरी क्लब की डाॅ. शोभना चंद्रा, डाॅ. नयनतारा, डाॅ. स्मिता सिंह, डाॅ. अंशुरानी, डाॅ. अंशुमन सिंहा,डाॅ प्रवीन चंद्रा व डाॅ. शशि अादि ने स्वास्थ्य जांच किया।