महिला ट्रेनिंग सेंटर में बैरक से क्लास रूम तक बनेंगे
पटना|महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग के लिए बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस) में विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत बुनियादी सुविधाअों के मुकम्मल इंतजाम किए जाएंगे। बीएमपी 5 (पटना), बीएमपी 6 (मुजफ्फरपुर), बीएमपी 2 (डेहरी) व महिला बटालियन (सासाराम) में निर्माण कार्य होना है। क्लास रूम, फायरिंग रेंज से लेकर आवासीय बैरक आैर जिम तक बनाए जाएंगे। इस योजना पर 53.21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम करेगा। प्रशिक्षण केंद्र में सोलर सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे आने वाले समय में खासकर महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग में सुविधा होगी।