पति-पत्नी और बेटी काे मारपीट कर किया जख्मी
सकरा | बरियारपुर ओपी अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी सच्चिदानंद ठाकुर, उसकी प|ी शोभा देवी व बेटी चंदा कुमारी (17) को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया गया कि पूर्व से भाई के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। बुधवार को सुबह 10 से 15 आदमी का हुजूम बनाकर मारपीट करने की बात बताई गई है । पड़ोसी अरविंद कुमार ने बताया कि सच्चिदानंद ठाकुर को हाथ तोड़ कर मारा गया। उनके पेट पर चाकू से भी वार किया गया। वहीं मारकन गांव निवासी विकास दास (20), प्रतिमा देवी (40), मीणा देवी (35) व उसके पट्टीदार शंभू दास (60) और किसुनी देवी (55) के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।