पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धक्का मारने वाला युवक मारपीट में जख्मी, अस्पताल में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर|रसुलपुर बाजिद गांव स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव निवासी सीताराम बैठा के 24 वर्षीय पुत्र मुनचुन बैठा के रूप में की गई। मृतक के पिता ने मेडिकल पुलिस को बताया, शुक्रवार को अपने एक साथी अजय कुमार के साथ करजा थाना क्षेत्र के जियन गांव भाई के ससुराल गया था। शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब मीनापुर के विशुनपुर पांडेय टोले में बाइक से एक युवक को धक्का लग गया। इससे गुस्साए लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की। सूचना पर बेहोशी की हालत में पुत्र को एसकेएमसीएच लाए फिर निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...