पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण टाेला संपर्क योजना के लिए अंचलाधिकारी नहीं उपलब्ध करा रहे जमीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण कार्य विभाग ने मीनापुर, बाेचहां गायघाट, कटरा अाैर अाैराई के सीअाे काे भेजा पत्र जताई नाराजगी

ग्रामीण टाेला संपर्क निश्चय योजना के तहत बिना सड़क के ग्रामीण टाेलाें काे जाेड़ने के लिए संबंधित अंचलों के सीअाे काे सतत लीज नीति से भू-अर्जन करना है। इसके लिए सरकार की अाेर से राशि उपलब्ध कराने के बाद भी जिले में काेई भी अंचलाधिकारी संपर्क पथ के लिए भू-अर्जन नहीं कर रहे हैं। स्थिति पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने मीनापुर, बाेचहां, गायघाट, कटरा व अाैराई अंचल के सीअाे काे भू-अर्जन नहीं हाेने पर उच्चाधिकारियों काे मामले की सूचना देने की चेतावनी दी है। कार्यपालक अभियंता ने लिखा है कि सभी संपर्क विहीन टाेलाें काे सड़काें से जाेड़ने का सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत संपर्क विहीन टाेलाें काे चिह्नित करते हुए उसके लिए पथाें का निर्माण करने के रैयती भूमि अर्जन करने काे कहा गया है। लेकिन, जिले के पूर्वी अनुमंडल के मीनापुर, बाेचहां, गायघाट, कटरा व अाैराई अंचल में भू-अर्जन के लिए किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने सभी सीअाे काे संपर्क पथ के लिए जल्द भू-अर्जन नहीं हाेने से सड़क निर्माण कार्य बाधित हाेने की जानकारी दी है।

खबरें और भी हैं...