पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News 215 Lakh Saplings Will Be Planted In The District The Forest Department Is Getting Ready In The Nursery

जिले में लगेंगे साढ़े 21 लाख पौधे, वन विभाग पौधशाला में कर रहा तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपर समाहर्ता ओमप्रकाश की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए कार्य प्रगति की चर्चा की गई। वन विभाग के द्वारा पौधरोपण के लिए पौधशाला में फलदार एवं काष्ठकार पौधे तैयार किये जा रहे हैं। जिले में लगभग 21.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं वन क्षेत्र में जल संचय के लिए चेक डैम का निर्माण कराया गया है। भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा आहर, तालाब, कुंआ को संरक्षित किया जा रहा है। कृषि विभाग के द्वारा कम पानी में वैकल्पिक खेती विकसित किया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि जल जीवन हरियाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर तालाब, आहर, पइन, कुएं को अतिक्रमणमुक्त कराएं। उन्होंने कहा स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण करने वालों पर नोटिस करें। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसे गंभीरता से लें। सभी अंचलाधिकारी अतिक्रमण स्थल की स्वयं भौतिक जांच करें।

बैठक करते एडीएम।
खबरें और भी हैं...