पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब धंधे काे लेकर दाे पक्षाें में मारपीट में 22 लाेग घायल, दाेतरफा एफअाईअार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब बंदी के बाद भी शराब की बिक्री अाैर निर्माण पर राेक नहीं लग रहा है। शराब धंधे काे लेकर धंधेबाजाें के बीच लगातार झड़प भी हाे रही है। ताजा मामला नगर थाना के ननौरा गांव का है जहां शराब धंधे काे लेकर दाे पक्षाें के बीच हिंसक झड़प हाे गई। मामला इतना बढ़ गया कि दाेनाें पक्षाें के करीब 22 से अधिक लाेग घायल हाे गए। इनमें से 15 लाेगाें काे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज निजी क्लिनिकों में कराया गया। मामले काे लेकर दाेनाें पक्षाें ने एक दूसरे पर शराब धंधा करने तथा मारपीट करने का अराेप लगाया है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात दाेनाें पक्षाें के लाेग अापस में उलझ गए अाैर देखते ही जबरदस्त मारपीट अाैर राेड़ेबाजी हाे गई। इसके बाद एक पक्ष से विनोद चौधरी, छोटे लाल चौधरी, सतेन्द्र चौधरी,तिलेशर चौधरी, उपेंद्र चौधरी एवं रवि चौधरी जबकि दूसरे पक्ष के गिरजा चौधरी, कपिल चौधरी, संतोष चौधरी, अखिलेश चौधरी, बच्चू चौधरी मुसाफिर चौधरी के अलावा मामूली रूप से 5 लोग घायल हो गए। इसमें दोनों पक्षों के घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे कराया जा रहा है।

िदन-रात धधकती है शराब की भट्टियां: बुधवार की रात हुई हिंसक झड़प ने शराब बंदी के दावे की पाेल खाेल दी है। बताया जाता है कि ननौरा गांव मे वृहद पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किया जाता है। शराब निर्माण काे राेकने के िलए पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जाती है लेकिन पुलिस के लाैटते ही है शराब की भठिया धधकने लगती है। यहां तक कि घरो में खाना बनाने के चुल्हे पर भी शराब निर्माण िकया जाता है।

दूसरे पक्ष ने कहा- धंधेबाज ने जेल से छूटकर अाने के बाद पीटा

दूसरे पक्ष के घायलों ने भी गांव के कुछ लोगो पर शराब बनाने का आरोप लगाया है। घायलों ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर अद्धनिर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार विनोद चौधरी काे गिरफ्तार किया था। वह 4 दिन पूर्व जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद विनोद चौधरी ने तिलेशर चौधरी, उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र चौधरी, रावो कुमार अादि ने हमें अाैर हमारे परिजनाें की बुरी तरह से पिटाई की है।

एक पक्ष ने कहा- मुखबिरी का अाराेप लगाकर पीटा

एक पक्ष ने बताया कि गांव में पुलिस द्वारा शनिवार को छापेमारी की गई । इसी से गुस्साए शराब धंधेबाजाें ने हमलाेगाें पर पुलिस का मुखबिरी का आरोप लगाकर मारपीट किया गया। घायल ने गांव के ही गिरजा चौधरी, पप्पू चौधरी, महेंद्र चौधरी, बाबूलाल चौधरी, गोरे लाल चौधरी अादि लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मारपीट में जख्मी युवक सदर अस्पताल में भर्ती।

शराब धंधे की जानकारी पुलिस काे देने पर बवाल

बताया जाता है कि मारपीट की वजह बताया जाता है कि गांव में शराब धंधे हाेने की जानकारी पुलिस काे देने पर बवाल हुअा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पुलिस काे सूचना देने का अाराेप लगाकर मारपीट शुरू कर िदया। बताया जाता है कि गांव में काफी दिनाें से अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जाता था। पिछले िदनाें पुलिस ने छापेमारी की थीद। बस इसी बात काे लेकर दाे पक्ष उलझ गए अाैर देर रात में लाठी, खंती, कुदाल से मारपीट हुई।

15 लोगों को सदर अस्पताल और सात को प्राइवेट में इलाज के लिए कराया भर्ती
खबरें और भी हैं...