पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirdla News 30 People Stood On The Terrace To Watch The Dead Body The Balcony Collapsed The Woman39s Mother

शव यात्रा देखने के लिए छत पर खड़े थे 30 लोग, छज्जा ध्वस्त, महिला की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जुलूस या अन्य अायाेजनाें काे देखने के दाैरान हादसे हाेते रहने के बाद भी लाेग सजग नहीं हाे रहे है। बुधवार काे भी एेसा ही दर्दनाक हादसा सामने अाया जब एक शव यात्रा देखने के लिए छत पर चढी भीड़ के कारण छज्जा गिर गया। इस हादसे में एक महिला की माैत हाे गई जबकि 20 से अधिक लाेग घायल हाे गए। घायलों काे इलाज के लिए रजाैैली लाया गया जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है िक थाना क्षेत्र के कर्मा खुर्द गांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध लखन यादव की मौत हो गयी थी अंतिम संस्कार को लेकर बुधवार की सुबह शव यात्रा निकाली जा रही थी।

शव यात्रा काे देखने को लेकर भारी तादाद में लाेग एक छत पर पहुंच गए। तभी अचानक करीब ढाई फीट का छज्जा टूट कर गिर गया। इससे एक महिला कालो देवी की मौत हो गयी। वहीं करीब 20 महिला पुरुष छज्जा से गिरकर और दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों की सहयोग से सभी घायलों को रजौली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां बुरी तरह से जख्मी महिला कालो देवी की मौत की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा कर दी गयी ।

प|ी को रंग लगाने पर चचेरे भाई का गला रेता

वारिसलीगंज | थाना क्षेत्र के कोचगांव पंचायत अंतर्गत नया नगर मांझी टोला में होली के दिन छोटे भाई ने अपने प|ी को रंग लगाने से गुस्सा में आकर चचेरे बड़े भाई की तेज हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक 45 वर्षीय विपिन मांझी गांव में ही विकास मित्र के पद पर कार्यरत है । मृतक की प|ी उषा देवी द्वारा वारिसलीगंज थाना में दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि होली के दिन लगभग 4 बजे शाम में मेरे पति के द्वारा रंग खेलने के दौरान करकू मांझी की प|ी सुगिया देवी को रंग पड़ गया। जिससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया लगभग 8 बजे रात्रि में विपिन मांझी आरोपी के घर जाकर माफी मांगना चाहते थे। आरोपी के घर जाने के दौरान रास्ते में ही आंगनवाड़ी के पास हत्यारा मिल गया । विपिन मांझी काे फिर से अपने घर की अाेर जाता देख गुस्साए युवक ने हंसली से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी

आपसी विवाद के बाद चली गाेली में युवक घायल

नवादा | मुफस्सिल थाना के आषाढ़ी गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद में चली गाेली में एक युवक बुरी तरह घायल हाे गया। घायल काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सीतो यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप की गई है। बताया जाता है कि रिश्तेदारी को लेकर मुनिलाल यादव से विवाद चल रहा था। जिसे समझाने बुझाने के लिए युवक उसके घर गया था।समझने बुझाने के दौरान दोनों में नोक-झोक होने के बाद आरोपियों ने बंदूक निकाल कर गोली चला दिया।जिससे युवक बांए जांघ में में गोली लग गई।गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मे लाया गया। इधर गोली बारी के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।

राहत पहुंचाने का

दिया अाश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ,एसआई संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुच कर राहत बचाव कार्य शुरू िकया। सिरदला अंचलाधिकारी ठुइयां उरांव भी अस्पताल पहुच कर मृतक और घायलों की विशेष जानकारी इकठ्टा किया । उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को डाटा भेज दिया गया है।

बुरी तरह घायल हुए लाेग

घायलाें में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से जख्मी कर्मा खुर्द गांव की ही अनिता देवी, बसंती देवी, अनंत कुमार, सुख देवी, सोमलती देवी, मंटु कुमार, छोटे कुमार, शांति देवी, बसंती देवी, मंती देवी, रूबी देवी, पूनम कुमारी, छोटू कुमार, सुमन कुमारी, रेखा देवी, पार्वती देवी, रजौली थाना क्षेत्र के दुलरपुरा निवासी कुंती देवी का इलाज रजाैली में चल रहा है। अन्य घायलों की स्थिति इतनी गंभीर है कि पहचान नहीं हाे पाई।

रजौली थाना के कर्मा खुर्द गांव में हुआ हादसा, कई महिलाओं की हालत गंभीर

िगरा छज्जा
खबरें और भी हैं...