5 शराबियाें ने एक घंटे तक बरपाया हंगामा, गिरफ्तार
रोह पुलिस ने शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों से पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर िलया। शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे अाैर आने जाने वालों के साथ बदतमीजी कर रहे थे। बताया जाता है िक शराब के नशे में होने की वजह से कोई भी सभ्य राहगीर उनसे उलझना नहीं चाह रहा था। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा। इसी बीच किसी राहगीर ने ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच पांचों पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए पांचों पियक्कड़ की पहचान मोरमा निवासी ब्रह्मदेव चौधरी ,प्रतापपुर के भानो सिंह तथा कटहरा गांव के रामविलास राजवंशी अनिल राजवंशी महेंद्र के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो जाने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया ।