पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंटर में फर्स्ट आने पर 650 रुपए का मिलेगा प्रोत्साहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में बीते वर्ष इंटर परीक्षा प्रथम श्रेणी से उर्त्तीण हुए छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत इंटर 2019 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं की राशि वितरित की जाएगी। इसके लिए प्रथम श्रेणी उर्त्तीण अल्पसंख्यक छात्राओं को अपने- अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा कराना होगा। उन्होंने बताया जिले में 650 अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए प्रोत्साहन की राशि विभाग से आवंटित हुई है। उन्होंने कहा सभी प्रधानाध्यापक 20 मार्च से पहले अपने विद्यालयों के अल्पसंख्यक छात्राओं का बैंक खाता एवं अन्य कागजात जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करा दें।

खबरें और भी हैं...