75 लीटर विदेशी शराब लदी इंडिगो कार बरामद
हिसुआ पुलिस ने शनिवार की शाम झारखंड से िबहार लाए गए शराब की बड़ी खेप काे बरामद कर िलया। पुलिस ने विश्वशांति चौक पर एक शराब लदी कार काे धर दबाेचा । कार से िवदेशी शराब की 200 बोतलों के साथ एक धंधाेबाज काे गिरफ्तार िकया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शनिवार को एक कार से शराब की बोतल लाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आलोक में वाहनाें की जांच शुरू की गई। इस दौरान नवादा रोड में चौक से थोड़ी दूरी पर एक लाल रंग की इंडिगो कार रुकी अाैर पुलिस को अपनी ओर आते देख धंधेबाज गाड़ी छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे धर दबाेचा। इंडिगो कार की जांच की गई डिक्की अाैर सीटाें के नीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद िकया गया। बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर कारोबारी द्वारा पड़ोसी राज्य झारखंड के कोडरमा शहर से लाया जा रहा था।
हरियाणा ब्रांड की है शराब
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि एंपोरियम ब्लू की 375 एमएल की 200 बोतलें जब्त इंडिगो कार से बरामद की गई। बोतलाें पर इन हरियाणा यूज ओनली लिखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज शिवचरण साव का पुत्र राजेश साव हिसुआ शहर के ही बढही विगहा का रहने वाला है।