पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक के खाते से निकाल लिए 80 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली के दाैरान रंग के साथ -साथ अपराधियों का तांडव भी उफान पर रहा। अपराधियों ने दिन में जहां जालसाजी अाैर छिनतई की घटनाओं काे अंजाम दिया वहीं रात में एक घर से लाखाें रुपए की संपति चाेरी कर ली। 24 घंटे के भीतर लूट, छिनतई अाैर चाेरी की घटनाओं से शहर वासी सहमे हैं। बताया जाता है कि हाेली के दिन शहर के राजगीर राेड स्थित एक एटीएम में पैसा निकालने अाए एक युवक के खाते से जालसाजों ने 80 हजार रुपए उड़ा लिया।

इसी तरह अपराधियों ने बुधवार काे भी एटीएम से रुपये करने गए युवक काे निशाना बनाया। रुपए उड़ा पाने में नाकाम हाेने पर अपराधियों ने युवक का एटीएम कार्ड ही छीन लिया। छीनतई के शिकार हुए युवक उदय कुमार ने बताया िक वह गया जिले के पहाडपुर निवासी है अाैर अपना ससुराल हिसुअा अाया हुअा था। बुधवार काे राजगीर रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये कि निकासी करने गया ताे तीन युवक भी उसके साथ खड़े हाे गए। अभी रुपये निकासी के लिए हीं अंक डाले थे कि अपराधियों ने जाल में फंसाना शुरू कर िदया। जब हम बात काे समझ गए अाैर एटीएम से बाहर अाने लगे ताे उनलाेगाें ने हमसे पैसे िनकालने काे कहा। इंकार करने पर अपराधियों ने मुझे अगवा कर लिया अाैर एक मुहल्ले में ले जाकर एटीएम कार्ड छीन िलया।

खबरें और भी हैं...