90 वर्ष की सुकरी की दवाई से ठीक हो जाता है असाध्य रोग
कौआकोल में सेखेादेवरा के समीप जंगल में बसे बिरहोर ताड़ में बिरहोर परिवार की मुखिया 90 साल की सुकरी देवी का प्रखंड के एक सौ से अधिक गांव में नाम का चर्चा किया जाता है। 90 साल की महिला जंगल में रहकर अपना और अपने दर्जनों परिवार का जीवन यापन कर रही है। सुकरी देवी 90 साल की उम्र में भी अपने सभी परिवार के सदस्य को एकत्रित कर अपने ही पेशे से जोड़े रहती है। सुकरी देवी का अनुभव क्षेत्र के कोने - कोने तक चर्चा का विषय बना है। बताया कि क्षेत्र के किसी भी लोगों को जब शारीरिक समस्या होने लगती है उस वक्त वह जंगल में जाकर सुकरी देवी से मिलती है और पेट में दर्द से लेकर शरीर का करीब हर छोटे रोग तक का इलाज जड़ी बूटी से ठीक कर देती है।
बताया जाता है प्रखंड के सेखोदेवरा, पावापुरी, जोरावाडीह, कौआकोल, रानीबजार के साथ सैकड़ों गांव के लोग वृद्धा के पास से जड़ी बुटी लेजाकर इलाज करते हैं। ग्रामीण सत्येन्द्र सिंह ,सुमन कुमार उर्फ नागा,नवीन यादव, राहुल, अरमान ,मसुदनी देवी,कमली देवी, उर्मीला ने कहा सुकरी दादा की दवा रामवाण की तरह काम करती है। इनकी जड़ी बुटी से हरेक रोग ठीक हो जाता है। जंगल में रहकर जंगल से ही जड़ी -बुटी लाकर अपने घर में रखती है। रोगी को जरुरत के अनुसार खुराक बना कर देती है।