- Hindi News
- National
- Pkaribrawan News A Fight Between Two Parties In A Mutual Dispute One Injured
आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक घायल
पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थालपोस गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस बीच रोड़ेबाजी के साथ ही एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने की भी खबर है। मामला आपसी विवाद से जुड़ा है, जहां गुरुवार को दो पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद रोड़ेबाजी की घटना हुई। एक पक्ष द्वारा गोलीबारी किए जाने की भी सूचना मिली है। एक पक्ष के एक व्यक्ति को मारपीट में चोट लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थालपोस के नंदे चौधरी एवं महेंद्र चौधरी के बीच बुधवार की संध्या ही विवाद शुरू हुआ। सुबह मामला बिगड़ा और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। मारपीट में राजेश चौधरी घायल हो गया। एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलीबारी का करने का आरोप लगाया गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर गोलीबारी की किसी भी घटना से इनकार किया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को मौके से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे गोलीबारी की पुष्टि हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस बीच चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें घायल राजेश चौधरी एवं सुरेश चौधरी नशे में पाया गया। जांच में दोनों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों शराबियों को जेल भेज दिया गया है।