- Hindi News
- National
- Sirdla News A Four Year Old Girl Dies After Falling Into A Watery Stream
पानी भरे नाद में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत
सिरदला| सिरदला थाना क्षेत्र के चक पर गांव में रविवार को एक छह वर्षीय बच्ची पानी भरे नाद में गिर जाने से डूबकर मौत हो गयी । नाद में बच्ची को गिरा देख परिजनों ने बच्ची को नाद से निकाल कर स्थानीय पीएचसी लाया । जहां उपस्थित चिकित्सक डां शत्रुघ्न प्रसाद ने बच्ची की मौत की पुष्टि कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। बच्ची की मौत के बाद पूरे गांव मे शोक की लहर फैल गयी । होली पर्व के पूर्व गांव में हुई हादसे के कारण पूरा गांव मर्माहत हो गया है ।