पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pkaribrawan News A Week Ago Questions Were Raised On The Construction Of A Broken Drain Road

एक सप्ताह पूर्व बनाई गई नाली टूटी नाली-गली के निर्माण पर उठे सवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पकरीबरावां प्रखंड के दक्षिणी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली-गली का कार्य प्रारंभ है, जहां ठेकेदार द्वारा घटिया तरीके से नाली-गली का कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मनमानी बरतते हुए नाली एवं उसके ढक्कन के निर्माण में जो सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व ही गली में नाली एवं उसके ढक्कन लगाए गए थे, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर नाली के ऊपर डाले गए ढक्कन टूट कर बर्बाद हो गए। कई स्थानों पर हाल ही में निर्मित सोलिंग पर पानी का जमाव है, जिससे स्पष्ट होता है कि घटिया नाली-गली के निर्माण में मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण चौैहान से भी घटिया निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत की है, जिस पर उन्होंने जल्द ही इसकी जांच कर उचित निर्माण किए जाने का आश्वासन लोगों को दिया है। वार्ड के लोगों ने बीडीओ से अविलंब जांच कर घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा बेहतर निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा घटिया निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नाली में हुआ गडढा
खबरें और भी हैं...