युवक गया था ननिहाल, सूने घर में लगी आग से सारा सामान जलकर हुआ खाक
युवक रिश्तेदारी निभाने के लिए ननिहाल गया था इसी दौरान आग ने उसका सबकुछ राख कर दिया। अगलगी की भीषण घटना में लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई। घटना नवादा शहर के वार्ड नंबर 14 की है जहां बुधवार को आशीष मांझी का घर जलकर राख हो गया।
पीड़ित ने बताया कि मैं नारदीगंज के कारू बिगहा स्थित ननिहाल गया हुआ था। इसी दौरान आग लगी। पड़ोसियों की सूचना पर घर लौटा तो देखा सबकुछ जल गया था। इसमें घर के साथ ही अनाज, कपड़े सब जलकर राख हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पर्वत पुरूष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच के संस्थापक और हम के नेता कपिलदेव मांझी ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि अगलगी में आशीष का सबकुछ जलकर राख हो गया है। उसके पास न तो खाने के लिए अन्न है और न हीं रहने के लिए घर इसलिए सरकार पीड़ित को तुंरत मुआवजा दें। हम के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, रामविलास मांझी, अकबरपुर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मांझी, राजेन्द्र पासवान, अनिल पासवान, बाली मांझी आदि ने नवादा सीओ से पीड़ित को तुंरत राहत मुहैया कराने की मांग की है
आग लगी में घर का सामान जलकर राख