शांति-व्यवस्था को लेकर अलर्ट दिखा प्रशासन
नवादा| होली में शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। सभी जगहों पर पहले से तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस बल अपनी-अपनी ड्यूटी करते दिखे। कलेक्ट्रेट में बनी कंट्रोल रूम से जिले भर में नजर रखी गई। नवादा शहर में मंगलवार को बुढ़वा होली हुई और कई जगहों पर मटका फोड़े गए। इन जगहों पर पहले से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला प्रशासन के आला अधिकारी दल बल के साथ मुस्तैद दिखे।