- Hindi News
- National
- Gobindapur News Alcohol Trafficker Escaped From Police Arrest Amidst Uproar
हंगामे के बीच पुलिस की गिरफ्त से फरार हुई शराब की धंधेबाज महिला
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि बकसोती में महिला द्वारा शराब बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस शराब धंधेबाज पर कार्रवाई के लिए घटना स्पाॅट पर पहुंच गई और शराब धंधे में लिप्त महिला फूलवा देवी को हिरासत में ले लिया। लेकिन इस दौरान वहीं शराब पी रहे महिला का बेटा विकास एवं अन्य पियक्कड़ हंगामा करने लगे। हंगामा का फायदा उठाकर धंधेबाज महिला पुलिस के चंगुल से भाग निकली। हालांकि पुलिस ने शराबी विकास समेत शराब के नशे में हंगामा कर रहे अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराबी विकास कुमार,राजेश चैधरी, सुधीर कुमार वर्मा, अशोक चैधरी, और अफजल हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ बकसोती में दुकानदार रंजीत चौधरी को दुकान से खींचकर मारपीट कर लहूलुहान कर देने के मामले में नागो चौधरी और उसके बेटा मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर नागौर चौधरी और उसके तीनों बेटे ने धारदार हथियार से हत्या और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है बाकी अन्य लोग फरार हैं।
विभिन्न मामलों में 10 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।