- Hindi News
- National
- Roh News An Army Of Hoodlings Could Not Be Seen Anywhere On The Road People Who Came Out Of The House With The Family Enjoyed A Lot Of Holi
सड़क पर कहीं नहीं दिखी हुड़दंगियों की फौज, परिवार के साथ घर से निकले लोगों ने खूब की होली की मौज-मस्ती
मौसम में गुलाबी ठंढापन के बावजूद होली का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर बोला। लोगों के कपड़े और चेहरे पर होली का रंग बिरंगा चटख रंग दिखा। लोगों ने जमकर होली की मौज-मस्ती की। एक दूसरे को रंग डाला और अबीर गुलाल भी लगाये। हालांकि मौसम में ठंडापन के कारण कादो-कीचड़ की होली कम हुई और रंग की होली का दौर भी धूप गरमाने के बाद हुआ। सड़क पर हुड़दंगियों की फौज नहीं के बराबर दिखी। गाली-गलौज, अश्लील और फुहड़ गाने से हुड़दंगियों ने परहेज किया। डीजे भी काफी कम जगहों पर बजे। दोपहर बाद लोग पूरे परिवार के साथ सड़क पर निकले और मौज मस्ती की। परिवार व जान-पहचान के लोगों के यहां गये व पकवान का लुत्फ लिया। ग्रामीण इलाकों को छोड़ दिया जाये तो मामूली झड़प के अलावा शहर में शांति बनी रही। अगजा और होली के दौरान पुलिस भी सक्रिय रही। देर रात को भी लोग एक दूसरे के घर में जाकर रंग-गुलाल लगाते और होली की पार्टी मनाते दिखे।
अहले सुबह से होने लगा बुरा न मानो होली है का शोर
मंगलवार की अहले सुबह से ही लोग सड़क पर उतर आये थे। खासकर बच्चे और युवाओं की टोलियां सड़कों पर दिख रही थी। बुरा न मानो होली है का नारा लगाकर लोग एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे। धनेश्वर घाट, पुलपर, मोगलकुआं, जलालपुर, सोहसराय, खंधकपर, रामचन्द्रपुर, अम्बेर, नई सराय, महलपर, कटरापर, भरावपर, चौक बाजार, अस्पताल चौराहा सहित सभी जगहों पर सड़कों पर लोग निकले और जमकर होली खेली। ढोल झाल के साथ लोग होली गाते भी दिखे। हालांकि रंग की होली ने धूप निकलने के बाद जोर पकड़ा। लोगों ने दो दिनों तक लजीज व्यंजनों का स्वाद जमकर लिया। सोमवार को होलिका दहन को लेकर तहर-तरह के पकौड़े, कढ़ी आदि का स्वाद लिया तो मंगलवार को पुआ-पुड़ी, गुजिया, दहीबाड़ा आदि का मजा लिया।
हरनौत | होली गीत पर सुबह से शाम तक झूमते रहे लोग
जैसी उम्र वैसा जोश और जुनून, होली के दिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुबह में नित्यक्रिया से निवृत हो लोग घरों से निकले तो बाहर में मिट्टी की छाप देने को बच्चे से लेकर युवा तक तैयार थे। बाजार में डाकबंगला परिसर, प्रखंड परिसर, पंचशील नगर, नियामतपुर, राम-जानकी मोड़ व मेन रोड में थाना रोड मोड़ के निकट बच्चों से लेकर युवा फौज मिट्टी के साथ लैस थी। दोपहर बाद अबीर लगाने का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। छोटों को गाल पर, बराबर वालों को ललाट पर और बड़ों को पैर पर अबीर लगाकर होली की बधाई दी। गांधी टोला व पंचशील नगर के युवाओं ने मटका फोड़ होली मनाई। इसके लिये डाकबंगला परिसर में मटका लटकाया गया था।
खूब उड़े गुलाल, शांतिपूर्वक मना होली
बेन | लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। लोगों ने पुआ पकवान के साथ लजीज व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया। कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। होलिका दहन के बाद ढोल की थाप और होली के गीत के बीच दिन भर लोगों ने एक दूसरे पर धूल-कीचड़ डाले और खूब हुड़दंग मचाया। बच्चों की टोली रंग भरी पिचकारी लेकर निकले और एक दूसरे पर रंग डालना शुरू कर दिया।
होली हर्षोल्लास संपन्न, गीत गाए
परबलपुर | गांवों में लोग पारंपरिक होली गीत गाकर पर्व को यादगार बना दिया। पूरे प्रखंड में छिटपुट घटना को छोड़कर आम शांति माहौल में पर्व मनाया गया। थाना क्षेत्र के लड़ुआरी, अलीपुर एवं गदायचक में मारपीट की घटना में तीन लोगों को मामूली चोटें आई है।
बुधवार को मांस की दुकानों में भीड़
मंगलवार को होली पड़ने के कारण मांसाहार के शौकीन अधिकांश लोगों ने इससे परहेज किया लेकिन होली के अगले ही दिन बुधवार को मीट मुर्गा मछली की दुकानों की ओर दौड़ लगा दी। सुबह से ही मांसाहार की दुकानों में भीड़ लगी थी। हालांकि कोरोना वाइरस के डर से मुर्गा की बिक्री काफी कम हुई। किसी ने मुर्गा खरीदा भी तो देशी।
कई जगहों पर कीचड़ की होली
धनेश्वर घाट सहित कई जगहों पर कीचड़ की होली खेली गयी। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या काफी कम थी। किसी को जबरन मिट्टी लगाने से परहेज कर रहे थे। धनेश्वर घाट में बच्चों की टोली ने कुर्ता फाड़ होली खेली। शहर के गढ़पर स्थित महिलाओं ने भी जमकर कुर्ता फाड़ होली खेली। यहां हर वर्ष महिलाएं इस तरह की होली खेलती है।
राम खेले होली, लक्ष्मण खेले होली गीत से गूंजते रहे गांव, पारंपरिक तरीके से मनायी होली
भास्कर टीम | नालंदा
गांवों में भी होली की धूम रही। पारंपरिक होली का नजारा दिखा। गांव के गलियों में घुमते और चौपालों में बैठकर पारंपरिक होली गीत गाते लोग दिखे। सुबह से ही रंग लगाने का दौर शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक चलता रहा। दोपहर के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाये। छोटों ने बड़े बुजुर्गों के पैर पर अबीर चढ़ाकर आर्शीवाद लिया। ग्रामीण इलाकों में कीचड़ होली का भी नजारा दिखा। जमकर होली खेलने के बाद लोगों ने तरह-तरह के पकवान का आनंद उठाया। प्रशासन भी चौकस दिखी। देर रात तक होली गाने का दौर चलता रहा।
अफवाहों के बीच धूमधाम से मना होली
हिलसा | प्रखंड क्षेत्र में छिटपुट अफवाह के बीच धूमधाम से होली मनाया गया। कहीं लाल गुलाब का रंग तो कहीं अबीर उड़ाये गये। होलिका दहन के दिन आपसी रंजिश के कारण आधा दर्जन गांव में तनाव व्याप्त रहा। त्योहारों के दिन पुलिस की पैनी नजर थी। दूसरी ओर नगर परिषद में दर्जनों स्थान पर पुलिस की तैनाती की गयी थी। सादे लिबास में भी पुलिस बल तैनात थे।
शराब के खुमार में डूबे रहे लोग
कतरीसराय | प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। सोमवार को होलिका दहन किया गया। मंगलवार की सुबह एक दूसरे को कीचड़ लगाया। शाम में रंग गुलाल लगाने का दौर शुरू हो गया। शराबबंदी के बाद भी लोग शराब की खुमारी लोग डूबे रहे। थाना क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं था जहां शराब पीने और पिलाने का दौर नहीं चला। लोग खुलकर शराब सेवन किया।
फूलों की होली खेलती महिलाएँ।
मटका फोड़ होली का आयोजन
राजगीर | रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास संपन्न हो गया। लोग एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के दौरान लजीज व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया। शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर मटका फोड़ होली का आयोजन बुधवार को किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
रंगों से सराबोर हुए लोग
करायपरसुराय :दिन में टोलियों में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे घूम-घूम कर लोगों को रंग लगाते दिखे। जबकि शाम से घरों में जाकर मिलने व अबीर लगाने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने तरह-तरह के पकवान का आनंद लिया। उधर छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। महिलाओं ने लोगों के घरों में जाकर अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने सुबह से ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।
सुरक्षा रही सख्त
सिलाव | पुलिस प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद दिखी। शहर के गल्ली मुहल्ला से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्ती की जा रही थी। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। होली में अधिकांशतः घरों में मुर्गा नहीं बना। लोग जमकर मीट व मछली की खरीददारी की। इस बार कोरोना वायरस के डर से मुर्गा की बिक्री नहीं के बराबर हुई। एक मुर्गा दुकानदार ने कहा कि पिछले दिन होलिका दहन और होली के दिन 200 केजी मुर्गा की बिक्री होती थी। इस बार 20 किलो मुर्गा बिका।
बिंद | अबीर-गुलाल लगा दी होली की बधाई : प्रखंड क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कोरोना वायरस के चलते लोगों में भय का माहौल दिखा गया। कोरोना वायरस के भय से लोग मुर्गे की दुकान पर नहीं गये। मीट और मछली की दुकान पर खरीददारों की भीड़ लगी रही।
ग्रामीणों ने जमकर खेली होली
अस्थावां | अस्थावां, खाजलाहौर बिगहा तथा खेलपुरा में मटका फोड़ा कार्यक्रम हुआ। अस्थावां थाना क्षेत्र के तार बिगहा में आपसी विवाद में घोसवरी थाना क्षेत्र के कुर्मीचक गांव निवासी कन्हैया पासवान जख्मी हो गये। वह अपने आये हुए थे। जियर गांव में आपसी विवाद में अजय चौधरी जख्मी हो गया। घायल का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार और सारे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण होली मनाया गया।
प्रशासन रहा चौकस : होली को लेकर प्रशासन की गाडिय़ां सड़कों पर दौड़ती रही। अस्पताल में डाक्टर भी तैनात रहे। कटने-छटने जैसी शिकायत लेकर जो भी पहुंचे उसका इलाज किया।
अपनों के यहां गए, बधाई दी और पकवान का लुत्फ लिया
खूब मनी होली
होली खेलते बच्चे।
बिन्द में होली के मौके पर होली गीत गाते ग्रामीण।
एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली मनाते बच्चे।