- Hindi News
- National
- Pkaribrawan News Aryan Of Jnv Selected For Young Scientist Program In Isro
जेएनवी के आर्यन का इसरो में युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए हुआ चयन
नवादा जिले के पकरीबरांवा के रेवार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नवम का छात्र आर्यन कुमार का इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) 2020 में चयन हुआ है। इसरो के कार्यक्रम में शामिल होकर उसने विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया है। वह 15 दिनों के कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। पूरे बिहार से दस व जिले से एकमात्र युवा विज्ञानी के रूप में आर्यन के चयन होने से विद्यालय सहित जिले के लोगों में खुशी है। जेएनवी के प्राचार्य टी.एन. शर्मा, वरीय शिक्षक दुलाल साह, काकोली हांसदा, हरेंद्र कुमार, अखिलेश्वर रॉय, नीरज कुमार, सीसीए प्रभारी अरुण कुमार साह, मुकेश कुमार सहित सभी शिक्षकों ने आर्यन के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। इसकी जानकारी देते हुए सीसीए प्रभारी अरुण कुमार साह ने बताया कि मई 2020 में इसरो में 15 दिनों के लिए सभी चयनित युवा वैज्ञानिकों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस एप्लीकेशन आदि की जानकारी दी जाएगी। उक्त कार्यक्रम पिछले साल शुरू हुआ है।
अरुण कुमार साह, मुकेश कुमार सहित सभी शिक्षकों ने आर्यन के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। इसकी जानकारी देते हुए सीसीए प्रभारी अरुण कुमार साह ने बताया कि मई 2020 में इसरो में 15 दिनों के लिए सभी चयनित युवा वैज्ञानिकों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस एप्लीकेशन आदि की जानकारी दी जाएगी। उक्त कार्यक्रम पिछले साल शुरू हुआ है।
बिहार से दस व जिले से एकमात्र युवा विज्ञानी के रूप में आर्यन के चयन होने से विद्यालय सहित जिले के लोगों में खुशी है। जेएनवी के प्राचार्य टी.एन. शर्मा, वरीय शिक्षक दुलाल साह, काकोली हांसदा, हरेंद्र कुमार, अखिलेश्वर रॉय, नीरज कुमार, सीसीए प्रभारी