पोषण पखवारा के लिए जागरुकता रथ रवाना
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस के तत्वाधान में जिले भर में 8 मार्च से 22 मार्च तक विशेष पोषण पखवारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विशेष पोषण पखवारा का प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी के सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका द्वारा सक्रिय भागीदारी ली गई।
आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साफ-सफाई विशेष पोषण पखवारे में हाथ धोने की क्रिया एवं इसके महत्व को बताया गया ताकि कुपोषण से आम जन को बचाया जा सके। अधिकाधिक जन आन्दोलन को प्रेरित करने के लिए विशेष पोषण पखवाड़ा का हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसकी शुरूआत जिला पदाधिकारी ने किया। उन्होंने आंगनबाड़ी के सभी पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका को निर्देश दिया कि वे इस कार्यक्रम को 15 दिन ही न चलाकर अनवरत चलाते रहें, जिससे लोगों में साफ-सफाई रखने की कला से अवगत हो सके।
पोषण पखवाड़ा में षिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास परियोजनाओं द्वारा संयुक्त रूप से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पोषण पखवाड़ा में पुरूषों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की जाएगी तथा जन जागरूकता के माध्यम से कुपोषण को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ओम प्रकाष, उप विकास आयुक्त वैभव चैधरी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि रंजन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, सभी सीडीपीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका आदि उपस्थित थी।
हरी झंडी दिखाते डीएम।