सात निश्चय योजना को ले बीडीओ ने की बैठक
प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने शुक्रवार को सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा किया । इसमें मुखिया के साथ नल-जल योजना में हुए कार्यों की विशेष समीक्षा की गयी । बीडीओ ने कहा कि पंचायतों में चल रहे नल जल योजना को हर हाल मे आगामी 31 मार्च तक पूरा करना होगा । यह सरकार का सख्त निर्देश है । इसमें किसी तरह की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। समय अवधि के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई तय है । साथ ही सभी कार्यरत पंचायत सचिव को 31मार्च तक पंचायत अन्तर्गत जिस वार्ड में नल -जल योजना कार्य प्रारंभ हैं । जल्द से जल्द पूरा करने का लिखित आदेश दिए हैं । साथ ही जिस पंचायत अन्तर्गत कार्य प्रारंभ नहीं हुआ हैं । उस कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए लिखित आवेदन कार्यालय द्वारा दिया गया है । जेई को बचे एमबी को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है । प्रपत्र एक से 24 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है । मौके पर मुखिया रामलखन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, कुणाल कुमार, सुरेंद्र भुइया, अलीरजा अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण लाल, बिनोद कुमार, बाल्मीकि राजबंशी, सुबोध सिंह, गयाचन्द्र भूषण प्रसाद, वरुण प्रसाद, उमेश राजवंशी, श्याम सुन्दर प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे ।