पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Akbrpur News Before The Meeting Of Shanti Simit The Members Had To Give The Liquor Test The Breath In The Mouth Of Everyone

शांित सिमित की बैठक से पहले सदस्याें काे देनी पड़ी शराब की परीक्षा, सभी के मुंह में लगा ब्रेथ इनलाइजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकबरपुर में हाेली के लिए बुलाई गई शांित समिति की बैठक में जब अजीबाेगरीब स्थिति पैदा हाे गई जब थाने अाए दर्जनाे जनप्रतिनिधियाें अाैर सम्मानित लाेगाें के काे शराब परीक्षा देनी पड़ी। दरअसल हाेली काे शांित पूर्ण संपन्न कराने काे लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक बुलाई थी। इसके लिए क्षेत्र के दर्जनाें िवशिष्ट लाेग थाने पहुंचे थे। इसी दाैरान बैठक से पहले सभी लाेगाें के शराब पीने की जांच की गई। शांति समिति के सदस्याें के मुंह में ब्रेथ इनलाइजर मशीन लगाकर जांच की गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। थाना परिसर में अायाेजित इस बैठक की अध्यक्षता रजाैली एसडीएम चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इस दौरान थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने कहा कि होली पर्व में शराबबंदी का सख्ती से पालन किया जायेगा। हर चौक चौराहे पर पुलिस के द्वारा शराबियों पर नजर रखी जायेगी।

नहीं बचेंगे उपद्रवी

अधिकारियाें ने कहा िक शराब पीकर उपद्रव करने वालों को बख्शा नही जायेगा। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र में शराब पीने वाले तथा शराब धंधेबाजाें की सूचना देने को कहा। मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार, सीओ ओमप्रकाश भगत, महेश प्रसाद, पूर्व मुखिया नरेश मालाकार, मो. आलम खान, मो. कलीम वारसी, पप्पू साव, डा. सुरेश चौधरी, विनोद कुमार राकेश समेत बड़ी में लोग मौजूद थे।

शांति समिति के सदस्य की शराब की जांच करते थानाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...