बीईओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोह |प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रोह ने गुरूवार को मोरमा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कोशडिहरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वर्ग संचालन, मध्याह्न भोजन में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों की प्रगति व साफ-सफाई आदि की जांच की। निरीक्षण के दौरान 5 में से 2 शिक्षक मौजूद थे। वहीं दो शिक्षक छुट्टी पर थे। कोडिनेटर एवं सी आर सी मे हैं। उपस्थित 2 शिक्षक बच्चों को वर्ग में पढ़ा रहे थे। बीइओ ने पांचवीं वर्ग में जाकर बच्चों से वर्ग मे जाकर मध्याह्न भोजन के बारे मे एवं पढाई से संबंधित प्रश्न पुछे। जिसका कुछ बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया।