विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार चौधरी ने बताया भीम आर्मी के स्थापक चंद्रशेखर आजाद द्वारा पन्द्रह मार्च को राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जाएगी। राजनीति पार्टी की घोषणा के बाद पार्टी द्वारा आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जाएगा। चंदन चौधरी ने बताया भीम आर्मी नवादा इकाई द्वारा बहुजन नायक कांशीराम की जयंती धूमधाम से अम्बेडकर नगर नवादा मे मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कांशीराम के मिशन पर भीम आर्मी पूरी देश मे बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक सता में आएगी और शोषित पीड़ित और बहुजनों को हक अधिकार दिलवाने मे मदद करेगी। शनिवार को जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक में भीम आर्मी को राजनीतिक पार्टी बनाए जाने की सराहना की गई। मौके पर नवीन दास,सूरज दास, सुमन चैधरी, धर्मेंद्र राजवंशी, पिंटू दास, माल्या चैधरी, दीनबंधु मांझी,परशुराम दास, राजीव दास, प्रेम राज, राजीव बौद्ध समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।