पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के संदेह वाले दोनों मरीज मिले निगेटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना के संदिग्ध नवादा के दोनों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और दोनों भले चंगे हैं। इस तरह नवादा में फिलहाल कोरोना के कोई संकेत नहीं है लेकिन फिर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग डर के बारे आने-जाने से बच रहें हैं। सबसे बड़ी अफवाह नॉनवेज को लेकर है। चिकेन और अंडे से कोरोना फैलने की अफवाह इस कदर फैली है कि लोग चिकेन को छूने से भी गुरेज कर रहें है। होली में जहां करीब 3 करोड़ से ज्यादा का चिकेन बिकता था वहीं इस बार दुकानदार बैठे हुए हैं। अफवाह से पनपे दहशत का आलम यह है कि चिकेन 20 रुपए किलो बिक गया तो कहीं मुर्गी पालने वालों ने अपने बाड़े से मुर्गियां बाहर निकालकर फेंक दी। चिकेन की बिक्री गिरने के चलते खस्सी की बिक्री बढ़ गई। होली और होली के एक दिन बाद खस्सी खरीदने वालों की ऐसी भीड़ उमड़ी की अधिकांश मीट दुकानों पर खस्सी मीट का शॉटेज हो गया। लोगों को मीट नहीं मिल रहा था। जहां मिल रहा था वहां रेट 500-500 से बढकर 1000 रुपए किलो तक पहुंच गया। इसके बावजूद लोगों ने खस्सी का मीट ही खरीदा।

क्या है हकीकत


सरकार ने एडवायजरी जारी कर कहा है कि ऐसी किसी भी मनगढ़ंत सूचनाओं पर ध्यान ना दें । क्‍योंकि पोल्ट्री उत्पादों का कोरोना वायरस से कोई भी संबंध नहीं है। ये चिकन पूरी तरह सुरक्षित हैं। लोग निश्चिन्त होकर पोल्ट्री चिकन का उपभोग कर सकते हैं। पोल्ट्री उत्पादों को कोरोना से कोई कनेक्शन नहीं है।


क्या है अफवाह

वायरस को लेकर तरह-तरह के अफवाह भी उड़ाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पोल्ट्री चिकन खाने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। अंडे भी खतरनाक है। इस अफवाह के बाद लोग पोल्ट्री चिकन और अंडे से दूर रहने की बात कर रहें हैं । लोग फेसबुक व्हाटसएप के जरिए लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दे रहें हैं।


डरने की कोई बात नहीं, अफवाह से बचे

कोराना के मामले में हमलोग पूरी तरह अलर्ट हैं। विदेश से आने वाले जिले के हर लोगों के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। अब तक नवादा के सिर्फ दो लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया था। लेकिन उनके ब्लड सेंपल में कोराना वायरस के कोई सबूत नहीं मिले। दोनों भले चंगे है। इस तरह जिले के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
डाॅ जितेन्द्र नाथ प्रभारी सिविल सर्जन नवादा

नवादा सदर अस्पताल

खबरें और भी हैं...