पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेमौसम बरसात से ईंट भट्ठा मालिकों को साढ़े छह करोड़ रुपए का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की सुबह जिले के सभी इलाकों बारिश हुई है। बारिश मूसलाधार तो नहीं लेकिन इतनी जरूर हो गई है जिससे की जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। मेसकौर,हिसुआ, नारदीगंज, नरहट, कौआकोल प्रखंड इलाके में अच्छी खासी बारिश हुई है।

बारिश की वजह से दलहन व तेलहन फसल को तो नुकसान पहुंचा ही है ईंट भट्ठा मालिकों को भारी नुकसान उठना पड़ा है।
जिले में ईंट भट्ठा मालिकों का वास्तविक नुकसान कितना हुआ है यह आंकड़ा तो फिलहाल खनन विभाग के पास नहीं है। लेकिन
भट्ठा मालिकों से बातचीत के अनुसार जिले में साढ़े छह करोड़ रुपए का नुकसान बेमौसम
बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को उठाना पड़ा है।

एक भट्ठा पर ढाई लाख से अधिक का नुकसान

मेसकौर के जेपीएन ईंट उद्योग के संचालक पप्पू कुमार आदि ने बताया शुक्रवार को हुई बारिश से पिछले 4 दिनों का कच्चा ईंट व कच्चा ईंट बनाने के लिए मिट्टी का पथाई बर्बाद हो गया है। एक दिन में 30 हजार के करीब ईंट मजदूरों द्वारा बनाया जाता है। इस प्रकार से एक लाख 20 हजार से अधिक कच्चा ईंट बर्बाद हुआ है। एबीसी के संचालक ने कहा लाउट में लगे ईंट को बचाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक कवर किया गया है। ताकि सुरक्षित रखा जा सके। बावजूद जमीन पर पड़े एक लाख से अधिक ईंट खराब हो गया है। संचालकों के अनुसार एक ईंट में 3-4 रुपए की लागत आती है। इस प्रकार एक ईंट भट्ठा पर संचालकों को तीन लाख से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। संचालकों के अनुसार जिले के सभी ईंट भट्ठा संचालकों को मिलाकर सात करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर,जिला खनन पदाधिकारी एलबी प्रसाद ने कहा ईंट भट्ठा पर बारिश या किसी भी अन्य कारणों से हुए नुकसान पर मुआवजा का प्रावधान नहीं है।

अनुसार जिले में साढ़े छह करोड़ रुपए का नुकसान बेमौसम
बारिश से ईंट भट्ठा मालिकों को उठाना पड़ा है।
खबरें और भी हैं...