पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Akbrpur News Burning All The Things In The Fire In A House In The Township The Family Survived Narrowly

बस्ती के एक घर में आग में सारा सामान जलकर खाक, बाल-बाल बचा परिवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अचानक लगी आग ने एक महादलित परिवार की सारी जमा पूंजी को जलाकर राख कर दिया। आग लगी के कारण ना तो रहने के लिए घर बचा और ना ही खाने के लिए अन्न का दाना ही बच पाया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव की है जहां महादलित परिवार के घर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ और घर के सभी लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि गिरिजा देवी अपने घर में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोई हुई थी । इसी दौरान अचानक आग की लपटें घर के एक कोने से से उठने लगी। ग्रामीणों के हल्ला करने के बाद गिरजा देवी को जगाया और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जब तक लोग उनके परिवार को निकालकर घर की आग बुझाते तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आग लगी में खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। इस घटना की सूचना अकबरपुर थाना एवं अंचल अधिकारी को ग्रामीणों के द्वारा फोन पर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...