ट्रक से बचने की कोशिश में कार दुर्घटनाग्रस्त
रजौली | शुक्रवार को थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत के काराखुंट जंगल के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर पटना से हजारीबाग जा रही कार को अज्ञात ट्रक के द्वारा चकमा दिये जाने पर संतुलन खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों एवं आसपास के ग्रामीणों की सहायता से रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एनके चौधरी के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान झारखंड राज्य के हजारीबाग निवासी 63 वर्षीय अरूण सिंह व उनकी प|ी 55 वर्षीय सविता सिंह के साथ 34 वर्षीय चालक आनन्द संगमा के रूप में किया गया।