दीवार गिरने से मवेशी की गई जान
शुक्रवार की शाम को बरसात के साथ आई तेज आंधी में नारदीगंज प्रखंड स्थित ओड़ो पंचायत के सहजपुरा गांव में दो मकानों की दीवार व छप्पर गिर गई। पीड़ित श्रीकांत सिंह का पुत्र पंकज कुमार ने बताया घर के बगल में विजय सिंह का मकान है जिसमें होली के पूर्व में छत पर दीवार निर्माण का कार्य चल रहा था। शुक्रवार की शाम तेज आंधी के साथ बरसात होने के कारण वह दीवार हमारे घर के ऊपर गिर गया। बताया कि दीवार घर के तरफ गिरने से गाय की मौके पर मृत्यु हो गई।