पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों के बीच कुर्सी, स्पून व जलेबी दौड़ हुई आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद ने रविवार को अलग अंदाज में होली मिलन समारोह मनाया। पटवा सराय स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कुर्सी, स्पून और जलेबी दौड़ कराया गया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद के द्वारा होली मिलन के दौरान एक नई पहल शुरू की गई। जिलेबी रेस में राघव जी प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय, स्पून रेस में ( प्रथम ) सौम्या कुमारी और ( द्वितीय ) ख्याति कुमारी तथा कुर्सी दौड़ में ( प्रथम ) विवेक चन्द्र धीर, और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गौतम कुमार को पुरस्कृत किया गया। अरविन्द कुमार गुप्ता ने राधा भी रंग में और कृष्णा भी रंग में गीत गाकर लोगों को झुमा दिया। में रामचन्द्र कुमार सोनी , सरंक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू , क्षत्रिय प्रभारी मुन्ना प्रसाद , डाॅ पिंकी बरनवाल , विपिन कुमार मुन्ना प्रसाद, विनय अग्रवाल , डॉ मनोज बरनवाल , अरविन्द कुमार गुप्ता , रश्मि गुप्ता ,देवशरण जी, नवीन कुमार , अजय कुमार , स्नेहलता देवी , प्रतिमा कुमारी , संदीप कुमार चुन्नू , जयप्रकाश गोल्डी , सनिल कंधवे , डॉ सुनील कुमार , संजय बरनवाल , सरीखा सिंधु , सत्येंद्र प्रसाद , लक्ष्मी नारायण भदानी इत्यादि सदस्य उपस्तिथ रहें ।

हाेली मनाते भारत विकास परिसद के सदस्य।
खबरें और भी हैं...