बरनवाल सेवा समिति के होली मिलन में बच्चों ने घोला रंग
होली के मौके पर मंगलवार की देर शाम रजौली बाजार स्थित केहरी लाल बरनवाल सेवा सदन में नवयुवक बरनवाल सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली की गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आयोजित समारोह में बरनवाल समाज के रजौली, चास व मुंबई के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फिल्मी गीतों पर खूबसूरत डांस, पहेली, कविता आदि कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवयुवक बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार सोनू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गरिमा कुमारी ने प्रथम, श्रेया कुमारी ने द्वितीय, व निशा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर सचिव धनंजय कुमार, केसर प्रसाद, दिलीप कुमार दीप, दिलीप कुमार, संजय कुमार पान, विनोद कुमार पप्पू, अजीत कुमार पंकज कुमार आर्य, अशोक कुमार सक्सेना, शशिधर प्रसाद, अजित लाल, संतोष कुमार एसबीआई, नीरज कुमार आर्य, धीरज कुमार आर्य, अमित आर्या, आर्टिस्ट सुमित आर्या, प्रफुल्ल कुमार सुमन, दवा व्यवसायी पिंकू कुमार, महेश कुमार, दिलीप कुमार दिनकर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
बुढ़वा होली के अवसर पर हुआ मटका फोड़ कार्यक्रम
हिसुआ| बुढबा होली के दिन हिसुआ नगर सहित विभिन्न गांवों में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटका फोड में बच्चों व व युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। सभी जगह रंग बरसे भीगे चुनर बाली सहित नये पुराने होली गीत के साथ मोहल्ले की गलियों के बीच बंधे मटके को तोड़ने के लिए लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। सूढी टोला, हिसुआ नवादा मेन रोड में दर्जनों लोगों ने मटका फोड़ होली में भाग लिया। मटका फोड़ने वालों के बीच रंगों का फुहार व पानी की बौछार के बीच लोगों का उमंग सातवें आसमान पर था। लोगों ने इसका जमकर मजा लिया। आसपास के लोग अपने-अपने छत से पानी, रंग व फूलों का बरसा कर रहे थे। ऐसे में मटका फोड़ने वालों में उमंग भरने का काम किया गया। मटका फूटते ही तालियों की गड़गड़ाहट व होली की जय-जयकार होने लगी।