होली के दौरान 50 से अधिक गांवों में झड़प की हुई घटना
नवादा| पिछले साल की तरह इस बार भी शराबियों ने होली के दौरान जगह-जगह जमकर बवाल किया। शराब की डिलवरी घर -घर की गई। इसका नतीजा हुआ कि जिले के 50 से अधिक गांवों मारपीट और हिंसक झड़प की घटनाएं हुई। एक-एक थाने में 20-10 से ज्यादा मामले आए। शराब और अश्लीलता के कारण जिले भर में झगड़े हुए। रजौली के अंधरबाड़ी, जोगिया मारण, मांगोडीह, गंगटिया, हाथोचक , करमा कला, बलिया, हिसुआ थाना क्षेत्र के भेलुबिगहा, वारिसलीगंज के कोचगांव, मुफसिल थाना के अषाढी, नगर थाना क्षेत्र के ननौरा आदि गांवों में जमकर मारपीट हुई। कई जगह से छेड़खानी, रेप और गोलीबारी जैसी बढ़ी घटनाएं हुई। इन घटनाओं में से अधिकतर मामले में शराब या शराबी ही घटना के कारण बने।