- Hindi News
- National
- Nawada News Collectorate Sadar Hospital Offices And Streets Submerged In Rain Water
कलेक्ट्रेट, सदर अस्पताल,कार्यालय और गलियां बारिश के पानी में डूबीं
बारिश से जहां लोगों को घरों में परेशानी हुई वहीं शहर की सड़कें तालाब बन गई। शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम , इंदिरा चैक , सब्जी बाजार, पुरानी बाजार, विजय बाजार, पार नवादा में अंबेडकर नगर, सुदामा नगर सहित कई ऐसे इलाके है जहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। यहां तक कि कलेक्ट्रेट , सदर अस्पताल और अन्य बड़े सरकारी दफ्तरों में भी पानी जमा हो गया। सड़कों पर भी गंदा पानी जमा हो गया।
सड़क पर नाली का कचरा : बारिस की पानी से नालियों का कचरा सड़क पर आ गया और सड़क का कचरा नाली में भर गया । नालियों का मुंह कचरों से जाम हो जाने से पानी का निकास नहीं हो रहा था। वहीं गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। शहर में खरीददारी के लिए निकले लोगों को बाजार में कीचड़ का सामना करना पड़ा। लोगों के कपड़े खराब हो गए। बारिश छूटने के बाद नालियों का गंदा व बदबूदार कचरा सड़कों पर जहां तहां जमा हो गया है।
नवादा समाहरणालय मे जमा बारिश का पानी।