पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस कमेटी का अनुमंडल अस्पताल पर धरना प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजौली अनुमंडल अस्पताल में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष रामरतन गिरी ने की । उन्हाेंने बताया कि 9 सूत्री मांगें थी, जिसमें अनुमंडल अस्पताल में महिला सर्जन की व्यवस्था की जाय,ओपीडी में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकों की व्यवस्था की जाए, मरीजों के लिए सीटी स्कैन, पैथोलॉजी ,अल्ट्रासाउंड एवं एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए ,अस्पताल में जन्म होने वाले नवजात शिशुओं के लिए नर्सरी एवं रखरखाव की व्यवस्था की जाए ,अस्पताल में सभी तरह के रोगियों के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाए ,ब्लड बैंक की स्थापना की जाए ,अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था की जाए ,साफ सफाई हेतु सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जाए की मांग शामिल थी। मौके पर बाल कृष्ण प्रसाद यादव ,अर्जुन सिंह ,नरेश राम, मोहम्मद इस्लाम ,सनाउर रहमान ,डॉ नेजामुद्दीन ,अशोक कुमार ,महावीर राजवंशी व रामा कांत पांडे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...