कांग्रेस नेताओं ने किया हिसुआ पीएचसी का निरीक्षण, मिली कई खामियां
नवादा |हिसुआ प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पारसनाथ कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हिसुआ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हिसुआ से कांग्रेस जनों ने मरीजों के स्वास्थ्य एवं उनके लिए उपयुक्त समुचित साधन के सन्दर्भ में 9 सवाल किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण एवं चिकित्सा प्रभारी से जो जानकारी मिली उसके अनुसार पूरे ब्लॉक में मात्र एक एम्बुलेंस काम कर रही है। सिटी स्कैन, अल्ट्रासॉउन्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंझवे हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर में पूर्व में दी गई एम्बुलेंस सेवा ठप है।