- Hindi News
- National
- Nawada News Corona Health And Education Department Will Make People Aware In Rural Areas For Rescue
कोरोना : बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा की तैयारी से संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से नवादा वासियों का सुरक्षा हर हाल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित लक्षण अचानक बुखार का आना, खांसी, उल्टी होना, सांस लेने में परेषानी, दस्त, निमोनियां जैसे गंभीर लक्षण पाए जाने पर तुरंत अस्पताल के उच्च अधिकारी को सूचना दें। कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है जो मानव एवं पशु दोनों में सर्दी जुकाम से संबंधित बीमारी का संक्रमण करता है। जिला पदाधिकारी ने इस महामारी से बचाव के लिए हमेशा सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रभावित क्षेत्र से आए लोगों में यदि कोरोना वायरस के लक्षण दिखे तो अविलम्ब नजदीकी चिकित्सीय संस्थान को सूचित करें। लक्षण वाले यात्री मास्क का उपयोग करें एवं लोगों से दूरी बनाये रखें तथा घर से बाहर भ्रमण नहीं करें। खांसते, छींकते समय टीशू व रूमाल का प्रयोग करें। महामारी से संक्रमित किसी प्रकार की सूचना टाेल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क करें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल के वेटिंग हाॅल में जहां समूह में लोग बैठते हैं, उनलोगों की सुरक्षा की दृष्टि से देख-रेख के लिए डाक्टर्स प्रतिनियुक्त करें। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी, एपीएचसी, रेफरल अस्पताल में पंचायत स्तर तक सभी वार्डाें के सभी टोलों में आशा कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति करें। आशा कार्यकर्ता कॉर्डिनेटर को सूचना देंगी एवं आशा कॉर्डिनेटर बीसीएम को सूचना देंगी। इन सभी जगहों पर कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु आम जन तक सुरक्षा जागरुकता फैलाएगी। शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक को वार्ड स्तर पर जागरुकता कार्य हेतु लगाया जाय। इसकी जिम्मेवारी सभी प्रधानाध्यापक की होगी। डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च 2020 तक बंद हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी के सभी सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका अपने-अपने पोषक क्षेत्र में अभिभावक को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करेंगी।
रेलवे कर्मी संदिग्ध यात्री पर रखेंगे नजर
नगर परिषद एवं नगर पंचायत स्तर पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खनन स्थल एवं ईंट भट्ठों पर लोगों में जागरुकता फैलाई जाय। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि खुले में मीट बेचने वालों एवं पाॅल्ट्री फार्म पर विशेष निगरानी रखें। परिवहन एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए पंचायत स्तर तक जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया। रेलवे विभाग द्वारा संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। जीविका प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि वे जीविका के ग्राम संगठनों की महिलाएं एक मीटर की दूरी बनाकर ग्राम सभा आयोजित करेंगी। डीपीअारअाे गुप्तेश्वर कुमार को निर्देश दिया गया कि होर्डिंग/फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि इस विपत्ति की घड़ी में हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा की तैयारी से संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से नवादा वासियों का सुरक्षा हर हाल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित लक्षण अचानक बुखार का आना, खांसी, उल्टी होना, सांस लेने में परेषानी, दस्त, निमोनियां जैसे गंभीर लक्षण पाए जाने पर तुरंत अस्पताल के उच्च अधिकारी को सूचना दें। कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है जो मानव एवं पशु दोनों में सर्दी जुकाम से संबंधित बीमारी का संक्रमण करता है। जिला पदाधिकारी ने इस महामारी से बचाव के लिए हमेशा सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रभावित क्षेत्र से आए लोगों में यदि कोरोना वायरस के लक्षण दिखे तो अविलम्ब नजदीकी चिकित्सीय संस्थान को सूचित करें। लक्षण वाले यात्री मास्क का उपयोग करें एवं लोगों से दूरी बनाये रखें तथा घर से बाहर भ्रमण नहीं करें। खांसते, छींकते समय टीशू व रूमाल का प्रयोग करें। महामारी से संक्रमित किसी प्रकार की सूचना टाेल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क करें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल के वेटिंग हाॅल में जहां समूह में लोग बैठते हैं, उनलोगों की सुरक्षा की दृष्टि से देख-रेख के लिए डाक्टर्स प्रतिनियुक्त करें। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी, एपीएचसी, रेफरल अस्पताल में पंचायत स्तर तक सभी वार्डाें के सभी टोलों में आशा कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति करें। आशा कार्यकर्ता कॉर्डिनेटर को सूचना देंगी एवं आशा कॉर्डिनेटर बीसीएम को सूचना देंगी। इन सभी जगहों पर कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु आम जन तक सुरक्षा जागरुकता फैलाएगी। शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक को वार्ड स्तर पर जागरुकता कार्य हेतु लगाया जाय। इसकी जिम्मेवारी सभी प्रधानाध्यापक की होगी। डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च 2020 तक बंद हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी के सभी सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका अपने-अपने पोषक क्षेत्र में अभिभावक को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करेंगी।
उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी को निर्देश दिया गया कि आवास योजना एवं मनरेगा में कार्यरत सभी लोगों के बीच इस महामारी से बचने के लिए जागरुकता फैलाई जाय।
डीएम ने अफसरों के साथ कोरोना से बचाव व रोकथाम की तैयारियाें का लिया जायजा
काेराेना वायरस काे ले बैठक करते डीएम