मुर्गीपालन से खुद करें रोजगार सृजन : धनंजय
प्रखण्ड के सोखोदेवरा आश्रम में कृषि विज्ञान केंद्र,ग्राम निर्माण मण्डल के तत्वाधान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 14 फरवरी से शुरू हुए मुर्गीपालन से सम्बंधित प्रशिक्षण की सोमवार को समापन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए केवीके के पशु वैज्ञानिक डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण 30 दिनों तक 200 घण्टे चला,जिसमे जिले के चयनित 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन के दौरान पशु वैज्ञानिक डॉ धनंजय ने कहा कि मुर्गी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है। जिसे अपनाकर बेरोजगार स्वरोजगार सृजन कर अच्छी मुनाफा कमा सकते हैं।