पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुकान खाली कराने को ले अपराधियों ने हाेटल में की तोड़फोड़, हुई शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को देर शाम दर्जनों अपराधियों ने सिरदला बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में जमकर तोड़ फोड़ किया । पीड़ित दुकान संचालक मो. अबास ने सिरदला थाना में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाया है । बताया जाता है कि बुधवार को होली को लेकर दुकान बंद था । देर संध्या अचानक दर्जनों लोग आए और दुकान के बाहर करकट और पाइप रेलिंग आदि को उखाड़ दिया । बन्द दुकान का दरवाजा और ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया । दुकान का ताला नहीं टूट सका तो बाहर में रखें कोल्ड्रिंग के बोतल आदि हजारों की समाप्ति को तोड़ फोड़ कर बर्बाद कर दिया । मो. अबास ने बताया कि दुकान के बगल गिर काफी दिनों से दुकान खाली कराने को लेकर परेशान कर रहा था । घटना शामिल लोगों की पुष्टि नहीं हो सकी है । इधर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि घटना के मामले में जांच किया गया है । दुकान में तोड़फोड़ करने के मुख्य आरोपी की पहचान में पुलिस जुट गयी है । जल्द आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई किया जायेगा ।

सिरदला में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान।
खबरें और भी हैं...