पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hisua News Crisis On Survival Of Vegetables Along With Rabi Crops Due To Rain

बारिश से रबी फसलों के साथ-साथ गरमा सब्जियों के अस्तित्व पर संकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरज के साथ हुई बेमौसम बरसात ने किसानों के चेहरे से मुस्कान छीन लिया है। शुक्रवार से तेज हवा के साथ हुए बारिश के चलते प्रखंड मे दलहन, तेलहन सहित गेहूं के तैयार फसल को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पहुंचने से किसानों की कमर टूट गई है। शुक्रवार की रात में लगभग 11 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर जहां जारी रही। किसान राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, शंकर चैधरी, किसान लालो सिंह, बलेश्वर सिंह कहते हैं कि इस समय मसूर, चना जैसी अधिकांश दलहनी फसलें लगभग पककर तैयार हो चुकी है। मसूर की फसल पक चुकी है और उसकी कटाई भी कुछ जगह हो रही है। अब जैसे ही धूप निकलेगी, वैसे ही धूप के कारण फलियां चटकने लगेगी, इससे किसान को नुकसान होगा। भाजपा नेता पवन कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर तत्काल फसल की क्षति पूर्ति देने की मांग की है।

गरज के साथ हुई बरसात ने छीनी किसानों के चेहरे से की मुस्कान

किसानों को अच्छी फसल होने की थी उम्मीद, लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता

बरिश के कारण सब्जी की खेती काे हुअा नुकसान।

है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान क्षेत्र में लहलहा रहे दलहन के फसल मसूर, मटर, चना व तिलहन की फसल को हुई है।

बता दे की वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर माफी बासोचक लीलाबीघा हैवतपुर ,दरियापुर सहित दर्जनों गांव में गरमा सब्जी पर्याप्त मात्रा में लगाई जाती है। जिसमें करेला, परोर, भिंडी ,ककड़ी व खीरा प्रमुख है। मकनपुर किसान महेंद्र चौरसिया व जिछा महतो ने बताता है कि गरमा सब्जियों के खेत में पानी जमा हो जाने के कारण सब्जी के पौधे में झनका मार देगा। इस कारण धूप निकलने के बाद पूरी की पूरी फसल ही सुख जाएगी। जिसमे सबसे अधिक घाटा ककड़ी और खीरा के फसल को झेलनी पड़ेगी। किसानों का कहना है कि गरमा सब्जियों के लिए बरसाती पानी जहर के समान है। बता दे कि लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में उपजाई जाने वाले गरमा सब्जियों को वारिसलीगंज सहित नवादा बिहार शरीफ के सब्जी बाजार तक भेजी जाती है,लेकिन बारिश ने गरमा सब्जियों के अस्तित्व पर ही संकट ला दिया है।
खबरें और भी हैं...