पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रभारी सीएस ने किया पीएचसी का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर सीएस डाॅ विमल कुमार ने सिरदला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संक्रामक संबंधित प्रतिवेदन पंजी, अस्पताल के साफ-सफाई, स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण पंजी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य जांच आरबीकेएस पंजी सहित तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी लिया। उन्होंने लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडारण कक्ष कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा वितरण पंजी, अस्पताल की साफ सफाई आदि की जांच किया। अस्पताल के दांत मरीजों के इलाज के लिए प्राप्त लाखों रुपए मूल्य के उपकरण बन्द रहने पर प्रभारी अर्जुन चौधरी को जमकर फटकार लगाई। जबकि अस्पताल में दांत इलाज के लिए डॉक्टर शत्रुधन प्रसाद कार्यरत हैं। उपकरण खराब व बन्द रहने से चिकित्सक अस्पताल में ओपीडी चलाते हैं। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने अस्पताल के दांत इलाज के उपकरण को जल्द ही चालू करवाने की मांग किया है। सिविल सर्जन ने कहा कि जल्द ही चालू करवाया जाएगा।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही डा. विमल को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने पीएचसी की व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...