मोबाइल की रोशनी में फाइलों का निपटारा
नवादा डीएम के आगमन पर सिरदला प्रखंड कार्यालय पहुंची नौ सदस्यीय जांच टीम को उस समय काफी फजीहतें का सामना करना पड़ा जब बिजली नहीं रहने के कारण प्रखंड कार्यालय में अंधेरा पसरा रहा। सिरदला प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमरदीप चौधरी अपना मोबाइल का टॉर्च जलाकर फाइलों की जांच करवाया। अंधेरा के कारण अधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधेरे में फाइल ढूंढना और रिकॉर्ड जांच करने का नजारा अपने आप मे अद्भुत था। जीपीएस ने बताया कि बेमौसम बरसात की वजह से बिजली आपूर्ति विगत दो दिनों से बाधित है। प्रखंड कार्यालय में बिजली को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही होने से परेशानी हुई।
अंधेरे में फाइल जांच करते पदाधिकारी।