पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pkaribrawan News Dhamoul Police Raided And Destroyed Seven Drums Of Semi Made Mahua Liquor

धमौल पुलिस ने छापेमारी कर सात ड्रम अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को किया नष्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमौल ओपी की पुलिस शराब एवं शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। रविवार को भी ओपी प्रभारी विभा कुमारी के नेतृत्व में धमौल ओपी की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओपी क्षेत्र के जोगिबीघा गांव से लगे नदी के पास से 7 ड्रम अर्धनिर्मित महुआ शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्द्धनिर्मित शराब को जब्त किया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि सात ड्रम में से कुछ जमीन में गाड़कर जबकि कुछ ऊपर ही छिपाकर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि सभी को नष्ट कर दिया गया है। साथ ही कारोबारी को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शराबी व शराबियों को चेताते हुए कहा कि वे अपने आदतों से बाज आएं, नहीं तो उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शराब को लेकर धमौल ओपी की पुलिस काफी सख्त है। तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने सात शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

खबरें और भी हैं...