पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्खास्त चतुर्थवर्गीय कर्मियों ने पुनःनियुक्ति के लिए आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवादा | बर्खास्त चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने जिलाधिकारी यशपाल मीना को पुन: नियुक्ति के लिए लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया कि उच्च न्यायालय पटना द्वारा वर्ष 2004 के पैनल के अनुसार 17 जुलाई वर्ष 2019 को बर्खास्त किए कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति का आदेश दिया गया था। लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं की गई है। बर्खास्त होने के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है। शेष बचे कर्मचारियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वर्ष 2004 पैनल के अनुसार जिले के अलग-अलग विभागों में 130 कर्मचारियों की नियुक्ति गई थी। लेकिन वर्ष 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था। कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कर्मियों को पुनः नियुक्ति करते हुए योगदान कराने की मांग किया है।
खबरें और भी हैं...